शहरी पथ विक्रेताओं को उपलब्ध कराया गया 10 हजार रुपए का क्रियाशील पूंजी
अब पथ विक्रेता की आवाज रहेगी बुलंद
⏬⏬puri khabar padhe⏬⏬
⏬⏬पूरी खबर पढ़े⏬⏬
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के पथ विक्रेता श भारतीय जीवन शैली का अभिन्न अंग है। घर के बाहर सड़क से निकलते हुए पथ विक्रेताओं की एक खास अन्दाज में लगाई जाने वाली आवाज घर-घर में पहचानी जाती है। उनकी आवाज से खरीदने वाला बाहर आ जाता है। पथ विक्रेता की आवाज सुनना आदत में शामिल हो जाता है। कोरोना में लॉकडाउन में लम्बे समय तक पथ विक्रेता चाहे सब्जी वाला हो, फल वाला हो या कोई और, किसी की आवाज सुनाई नहीं पड़ी। खरीदने वाले ने तो जैसे-तैसे अपनी गृहस्थी के लिए आवश्यक चीजें खरीद लीं लेकिन बेचने वाला पथ विक्रेता बेरोजगार हो गया।
यह ऐसा वर्ग है जिसकी संख्या बहुत ज्यादा है और इसकी जरूरत भी ज्यादा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोनों जमीनी हकीकत से हमेशा जुड़े रहते हैं। पथ विक्रेताओं की हकीकत को समझते हुए इस वर्ग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शहरी पथ विक्रेता की बड़ी आबादी को कार्यशील पूँजी उपलब्ध करवाने प्रधानमंत्री आत्म-निर्भर स्व-निधि की घोषणा की। इस योजना में पंजीकृत शहरी पथ विक्रेताओं को 10 हजार रुपए की क्रियाशील पूंजी उपलब्ध कराई गई है। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान भी दिया गया है।
%20(1).jpg)
.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ