Breaking news : महिला ने फांसी लगाकर किया खुदखुशी, सुसाइड नोट में लिखा की मेरे...
अगस्त 25, 2023
महिला ने फांसी लगाकर किया खुदखुशी, सुसाइड नोट में लिखा की मेरे...
⏬⏬puri khabar padhe ⏬⏬
⏬⏬पूरी खबर पढ़े⏬⏬
जांजगीर-चांपा जिले के मड़वा नामक ग्राम से एक खबर सामने आया है एक महिला ने अपने घर की खिड़की मे फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली है। जिसके बाद इस की सूचना पुलिस को दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। वहीं मामले में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बता दें कि मड़वा नामक ग्राम में अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र के कर्मचारी यशवंत शर्मा अपनी पत्नी तृप्ति शर्मा और 10 वर्षीय बेटा विवान के साथ रहता था। यशवंत बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे नाइट शिफ्ट में काम पर चला गया था। घर में सिर्फ तृप्ति और उसका बेटा विवान था। सुबह साढ़े 5 बजे जब बच्चा जगा, तो उसने अपनी मां को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा।
इसके बाद विवान ने अपने पिता को घटना की जानकारी मोबाइल कॉल करके दी। इधर बेटे की बात सुनकर पिता तत्काल घर पहुंचा और पत्नी को फांसी पर लटका हुआ देखकर तुरंत उसने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पति और बच्चे का बयान दर्ज किया । बच्चे ने बताया कि बुधवार को सुबह मां और पापा का झगड़ा हुआ था।
तृप्ति शर्मा के शव के पास से मौके पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोटबरामद किया है। जिसमें उसने अपने माता-पिता को लिखा है कि आर्थिक तंगी के कारण मैं अपनी जान दे रही हूं, मेरे पति की कोई गलती नहीं है, उसे कुछ मत करना। मेरे बेटे का ख्याल रखना। ऐसा लिखा था सुसाइड नोट में
0 टिप्पणियाँ