CG NEWS: आबकारी विभाग ने सुरक्षा और मैनपावर सप्लाई एजेंसियों पर ठोंका डेढ़ करोड़ से अधिक का जुर्माना
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने सेवा अनुबंध के तहत तय प्राविधानों का पालन करने में चूक की। विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि संविदा एजेंसियों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बाकी जिलों की एजेंसियों की भी जांच चल रही है और दोषी पाए जाने पर उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
जांच में गंभीर लापरवाही, अनियमितता।
सात एजेंसियों के खिलाफ हुई कार्रवाई।
निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया।
राज्य ब्यूरो,नईदुनिया,रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग ने मैनपावर सप्लाई और सुरक्षा एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की है। विभागीय जांच में गंभीर लापरवाही और अनियमितता सामने आने के बाद सात एजेंसियों पर जुर्माना ठोका गया है। कार्रवाई में रायपुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार और बालोद जिलों की नामी कंपनियां शामिल हैं। सबसे बड़ी कार्रवाई रायपुर की बीआईएस लिमिटेड पर की गई है।
विभाग ने इस कंपनी पर एक करोड़ 55 लाख 65 हजार 480 रुपए का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। आरोप है कि कंपनी ने आबकारी विभाग से संबंधित संविदा कार्यों में निर्धारित शर्तों का पालन नहीं किया। वहीं दंतेवाड़ा की रक्षक सिक्योरिटी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जांच में पाया गया कि सुरक्षा प्रबंधन और नियुक्त कर्मचारियों की तैनाती में अनियमितता बरती गई।

0 टिप्पणियाँ