5 धारदार बटनदार चाकू और वॉकी-टॉकी के साथ ईमरान अंसारी  रायपुर में  गिरफ्तार 


रायपुर: राजधानी रायपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को प्रतिबंधित धारदार बटनदार चाकुओं और वॉकी-टॉकी सेट के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान ईमरान अंसारी (उम्र 18 वर्ष), निवासी रामेश्वर नगर, थाना खमतराई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 5 धारदार बटनदार चाकू और 2 वॉकी-टॉकी बरामद किए हैं।



 नहीं चलेगी 'पेशी पर पेशी': CM साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश कार्रवाई की शुरुआत जानकारी के मुताबिक, 19 अगस्त 2025 को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली कि खमतराई थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर, भनपुरी के पास एक युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहा है और आम लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ईमरान अंसारी बताया। उसकी तलाशी लेने पर बैग से एक धारदार बटनदार चाकू और 2 वॉकी-टॉकी बरामद हुए। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसने ऑनलाइन शॉपिंग एप "मीशो" से अन्य 4 बटनदार चाकू भी खरीदे हैं। पुलिस ने उसके निशानदेही पर छापेमारी कर कुल 5 चाकू और 2 वॉकी-टॉकी जब्त कर लिए। 


 CG BREAKING: नक्सलियों ने कर दी एक और ग्रामीण की बेरहमी से हत्या ऑनलाइन एप पर भी गिरी गाज जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने प्रतिबंधित बटनदार चाकू ऑनलाइन एप "मीशो" के जरिए खरीदे थे। पुलिस ने तत्काल इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए ऑनलाइन शॉपिंग साइट और उसके डिलीवरी पार्टनर को नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रतिबंधित हथियारों की बिक्री एक गंभीर अपराध है और इसमें शामिल कंपनियों व डिलीवरी चैनल के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जाएंगे। 


ग्राम बरबसपुर में जप्त रेत की नीलामी 25 से 27 अगस्त तक सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर सख्ती रायपुर पुलिस ने हाल ही में अपराधियों, बदमाशों, चाकूबाजों और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस अभियान के तहत पुलिस ने चाकू लेकर घूमने वालों और अपराधों में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी है। इसी सतर्कता के चलते ईमरान अंसारी की गिरफ्तारी संभव हो पाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में राजधानी में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ी हैं। नशेड़ी और असामाजिक तत्व अक्सर धारदार हथियार लेकर वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसे में इस तरह की कार्रवाई शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।


 ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई, घर की बाड़ी में गांजा उगाने वाला गिरफ्तार आरोपी की पृष्ठभूमि और आगे की जांच गिरफ्तार आरोपी ईमरान अंसारी, पिता ईरफान अंसारी, उम्र 18 वर्ष, रामेश्वर नगर, थाना खमतराई का रहने वाला है। अभी तक वह किसी बड़े अपराध में संलिप्त नहीं पाया गया है, लेकिन पुलिस उसकी आपराधिक प्रवृत्ति और नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने वॉकी-टॉकी का उपयोग किन परिस्थितियों में किया और क्या इसके जरिए वह किसी गिरोह से संपर्क में था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के ऑनलाइन खरीदे गए प्रतिबंधित चाकुओं की जांच साइबर यूनिट कर रही है। साथ ही इस बात की भी पड़ताल हो रही है कि रायपुर या आसपास के इलाकों में ऐसे और कितने मामलों में प्रतिबंधित हथियार ऑनलाइन बेचे गए हैं। पुलिस का संदेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में चाकू और अन्य धारदार हथियारों से आतंक फैलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध हथियारों की बिक्री करने वाली कंपनियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति संदिग्ध हथियार लेकर घूमता है या अवैध गतिविधियों में शामिल है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।