ईडी ने जानकारी जुटाने के बाद ईसीआर दर्ज करके की कार्रवाई

⏬⏬puri khabar padhe ⏬⏬

⏬⏬पूरी खबर पढ़े⏬⏬

महादेव सट्टे में पुलिस के बाद ईडी की एंट्री, रायपुर-दुर्ग के नौ ठिकानों पर पढ़े छापे।


महादेव सट्टे में पुलिस के बाद ईडी की एंट्री, रायपुर-दुर्ग के नौ ठिकानों पर पढ़े छापे। 

ईडी की नौ(9) अलग-अलग टीम सट्टा के मास्टर माइंड रवि उप्पल के भाई सहित अन्य लोगों के ठिकानों पर रेड मारने पहुंची

रायपुर के इन ठिकानों पर चल रही हे कार्रवाई

भिलाई, दुर्ग  के साथ ईडी की टीम ने रायपुर में भी महादेव सट्टा एप से जुड़े लोगों के ठिकानों को दबोचते हुए छापे की कार्रवाई की है। इसमें इस मामले से जुड़े एक  बैरिस्टर के स्वर्णभूमि स्थित निवास के साथ वालफोर्ट सिटी स्थित सतीश,चंद्रभूषण, गौरव चंद्राकर नामक व्यक्ति के यहां ईडी की दबिश की सूचना है। इसके साथ ही टीम अशोका रतन में राइस मिलर, पेट्रोल पंप संचालक के यहां भी छापे की कार्रवाई करने पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम ने सदरबाजार स्थित एक ज्वेलर्स में भी दबिश दी है। ज्वेलर्स द्वारा सट्टे की रकम को बड़े पैमाने पर बिक्री द्वारा खपाए जाने की बात सामने आई है।

रायपुर [मौदहापारा] में दोपहर बाद ईडी की दबिश के बाद कारवाही

सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम सोमवार दोपहर बाद अलग-अलग जगहों से मिले सबूत के आधार पर रवि उप्पल के बचपन के मित्र तथा छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप को स्थापित करने वाले यूसुफ पोट्टी के मौदहापारा स्थित निवास पर छापे की कार्रवाई करने के लिए पहुंचे। ईडी को अब तक की छापे की कार्रवाई में क्या मिला हैं, इस बात की अब तक किसी तरह से अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूत्रों के मुताबिक ईडी के अफसरों ने रायपुर तथा दुर्ग में नौ(9) जगह पर जांच-पड़ताल की। भिलाई के ट्रांसपोर्टर मोहम्मद सद्दाम उर्फ बच्चा खान के साथ ऑनलाइन सट्टा ग्रुप के लिए काम करने वाले दुर्ग के सतनाम सिंह, महादेव सट्टा एप के प्रमुख डायरेक्टर रवि उप्पल के भाई रोहित तथा राहुल उप्पल के निवास पर छापा मारा। इसके साथ ही ऑनलाइन सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर के चाचा तथा भिलाई नगर निगम के निलंबित कर्मचारी दिलीप चंद्राकर के घर ईडी के अफसरों ने कारवाही की है।