Breaking news :  फिंगेश्वर पुलिस द्वारा सायबर अपराध के संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ शुभारम...

⏬Puri khabar padhe⏬⏬
⏬⏬पूरी खबर पढ़े ⏬⏬

गरियाबंद: सीनियर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक  श्री अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन पर  पुलिस अधीक्षक श्री देवचरण पटेल,

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेन्द्र नायक मार्गदर्शन में जिला गरियाबंद में सायबर अपराध को रोकने हेतु थाना फिंगेश्वर क्षेत्र में फिंगेश्वर बस स्टैण्ड  में सायबर अपराध से होने वाले अपराध को रोकने हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम को शुरू किया गया।

इस कार्यक्रम में गरियाबंद अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र नायक एवं फिंगेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा प्रसाद व स्टाफ और आम नागरिक तथा व्यापारी संघ के सदस्य, उपस्थित थें।



इस मौके पर गरियाबंद अनुविभागीय पुलिस अधिकारी के द्वारा आम नागरिको को सायबर अपराध से होने से वाली ठगी, एवं उनसे बचने के उपाय बताकर मौके में उपस्थित लोगों को सायबर अपराध में ठग के द्वारा झांसा कैसे दिया जाता है? क्या करे? क्या न करे?  के संबंध में 

“सायबर अपराध गांव-गांव म” के शीर्षक से पाप्लेट के माध्यम से अखिल भारतीय सायबर क्राईम नंबर एवं थाना फिंगेश्वर के अधिकारी कर्मचारी का मोबाईल नम्बर में सायबर अपराध होने पर तत्काल सूचित करने व प्रचार प्रसार हेतु जारी किया गया।

फिंगेश्वर क्षेत्र के व्यापारी संघ सदस्यों के दुकानों में चस्पा कर एवं आम नागरिको को क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर सायबर अपराधः को रोकने में अपना योगदान देने को कहा गया।