27 लाख का सोना चुराकर भाग रहा था चोर ट्रेन में पकड़ाया...
बिलासपुर: हावड़ा से करीब 27 लाख 50 हजार रुपए का सोना चोरी कर ट्रेन के जरिए फरार हो रहे एक युवक को गोंदिया रेलवे स्टेशन पर RPF की टीम ने धर दबोचा। आरोपी के पास से चुराए गए सोने बरामद कर लिए गए हैं। वह अहमदाबाद एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12834) के बी-7 कोच में यात्रा कर रहा था। दरअसल, रेलवे कंट्रोल रूम को रविवार को सूचना मिली थी कि एक युवक हावड़ा से भारी मात्रा में सोना चोरी कर अहमदाबाद एक्सप्रेस से फरार हो गया है। सूचना मिलते ही सीआईबी गोंदिया और मंडल टास्क टीम अलर्ट हो गई। जैसे ही ट्रेन गोंदिया स्टेशन पर पहुंची, टीम ने बी-7 कोच में जांच अभियान चलाया।

0 टिप्पणियाँ