Ireland ko clean swip karne aaj utregi bhartiya team.
[आयरलैंड को क्लीन स्वीप करने आज उतरेगी भारतीय टीम.]The third T20 match between the Ireland cricket team and the Indian cricket team will be played at The Village today, 23rd August. The Indian team has made an unassailable 2-0 lead. And under the captaincy of Jasprit Bumrah, the team would like to clean sweep the series by winning the last match. Under the leadership of Paul Stirling, the Irish team would like to improve the level of their game in the last match. The match will start at 7:30 pm Indian time.
[ आयरलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी-20 मैच द विलेज में आज 23 अगस्त को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है। और जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में टीम आखिरी मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। पॉल स्टर्लिंग के नेतृत्व में आयरिश टीम आखिरी मैच में अपने खेल के स्तर में सुधार करना चाहेगी। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। ]
India has won all seven T20 matches against Ireland
So far both the teams have faced each other in 7 T20 matches and India has won all of them. India has played 6 T20 matches on Irish soil and won all of them. Let us tell you that before the current series, India had toured Ireland in the year 2022 and clean swept that T20 series of 2 matches.
भारत ने आयरलैंड से जीते हैं सातों टी-20 मैच
अब तक दोनों टीमें 7 टी-20 मैचों में आमने-सामने हुई हैं और सभी में भारत ने जीत हासिल की है। आयरलैंड की सरजमीं पर भारत ने 6 टी-20 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। बता दें कि मौजूदा सीरीज से पहले भारत ने साल 2022 में आयरलैंड का दौरा किया था और 2 मैचों की उस टी-20 सीरीज को क्लीन स्वीप किया था।
Keep an eye on these players
Rinku, who made his international debut in the last match, impressed. He scored 38 runs in 21 balls with the help of 2 fours and 3 sixes. In the second T20, experienced Balbirnie scored an innings of 72 runs in 51 balls. He had hit 5 fours and 4 sixes in his innings. In the current series, Bumrah has taken 4 wickets in 2 matches at an average of 9.75.
इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें
पिछले मैच में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले रिंकू ने प्रभावित किया था। उन्होंने 21 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 38 रन बनाए थे। दूसरे टी-20 में अनुभवी बालबर्नी ने 51 गेंदों में 72 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 4 छक्के लगाए थे। मौजूदा सीरीज में बुमराह ने 2 मैचों में 9.75 की औसत के साथ 4 विकेट लिए हैं।
0 टिप्पणियाँ