Breaking news: भानुप्रतापपुर से कांकेर आ रही एक कार में अचानक लग गई आग, कार चालक ने बचाई अपनी जान
⏬⏬Puri khabar padhe⏬⏬
⏬⏬पूरी खबर पढ़े ⏬⏬
कांकेर : शुक्रवार 25 अगस्त की सुबह लगभग 6 बजे के आसपास भानुप्रतापपुर से कांकेर आ रही एक कार में देवरी नामक स्थान के पास आकर अचानक आग लग गई आग लगता देख कार चालक ने कार को किनारे में खड़ा किया और आग को बुझाने का प्रयास करने लगा किंतु आग की लपटे बढ़ती गई जिसे देख आसपास के लोगों का भीड़ जमा होने लगा घटना स्थल पर इसी भीड़ में से किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी बुलागा गया, कार में लगी आग को फायर ब्रिगेड के माध्यम से बुझाया गया परंतु जब तक आग बुझाया जाता उससे पहले कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था,कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि उन्हें मोबाइल के माध्यम से किसी ने घटना की जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम को भेजा था उन्होंने ने बताया कि कार चालक की ओर से अभी तक थाने में घटना की किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
0 टिप्पणियाँ