Breaking news : पत्नी ने शराबी पति को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

⏬⏬Puri khabar padhe⏬⏬
⏬⏬पूरी खबर पढ़े ⏬⏬
Breaking news : पत्नी ने शराबी पति को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

बता दें कि कांकेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है यह पखांजूर नामक ग्राम में पति के शराब पीने से नाराज पत्नी ने पति की बांस के डंडे से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी है। हत्या को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद पड़ोसी के घर जाकर उन्हें बताया कि मैंने अपने पति को मार डाला है। आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।



आपको बता दे की पखांजूर नामक ग्राम में रहने वाली शांति धरामी का पति हमेशा शराब के नशे में धुत रहता था। इसे लेकर दोनो के बीच लगभग रोज विवाद होता रहता था। बुधवार रात को भी पति-पत्नी के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद शांति ने बास के डंडे से पीट-पीटकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पत्नी ने पड़ोसियों को वारदात के बारे में  जानकारी दी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।